संविधान दिवस पर स्कूलों में गूंजेगा संविधान का संदेश! 100 नोडल अध्यापकों की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, होंगी संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिताएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संविधान दिवस पर स्कूलों में गूंजेगा संविधान का संदेश! 100 नोडल अध्यापकों की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, होंगी संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिताएं
26 नवंबर को विद्यालयों में होगा प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों का पाठन, कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 का भी होगा प्रचार-प्रसार
बस्ती, उत्तर प्रदेश। संविधान दिवस की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। आगामी 26 नवंबर को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में संविधान संवाद कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 नोडल अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालयों में होंगी संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिताएं
बैठक में आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठन कराने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें भारतीय संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 की दी जाएगी जानकारी
बैठक के दौरान निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक परामर्श की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोग निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकें।
सचिव ने सभी विद्यालयों से की अपील
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम ने सभी विद्यालयों से संविधान दिवस के कार्यक्रमों को गंभीरता और उत्साह के साथ सफल बनाने की अपील की। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी जागरूकता की भावना को मजबूत करना है।
विजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
मोबाइल: 9559698828
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







