श्रावस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज बूथों पर जुटे बीएलओ; 29 नवंबर को भी मिलेगा मौका
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज बूथों पर जुटे बीएलओ; 29 नवंबर को भी मिलेगा मौका
रज्जब अली | विराट न्यूज़ 24 लाइव | श्रावस्ती।
जनपद श्रावस्ती में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग सक्रिय है। शनिवार, 28 नवंबर को जिले के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। अब नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने तथा गलत प्रविष्टियों में सुधार कराने का अवसर दिया जा रहा है।
921 मतदान केंद्रों पर चल रही प्रक्रिया
जनपद के 921 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्य कराया जा रहा है। अभियान के दौरान विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और उन पात्र नागरिकों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है।
तीन महत्वपूर्ण फॉर्म से होगा आवेदन
निर्वाचन विभाग के अनुसार नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची में किसी अपात्र प्रविष्टि पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध है।
29 नवंबर को भी चलेगा विशेष अभियान
जिन नागरिकों को आज अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने का अवसर नहीं मिला है, वे रविवार 29 नवंबर को भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
16 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे और आपत्तियां
मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 निर्धारित है। नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन की अपील है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
रिपोर्ट: रज्जब अली विराट न्यूज़ 24 लाइव | जनपद श्रावस्ती।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







