नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़! नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़! नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़! नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गिलौला पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिलौला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना गिलौला क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिलौला भेजा गया।

- Advertisement -Advertisement

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि खुद को घिरता देख संदिग्ध ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शाहिद अली के रूप में हुई आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम सिसवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की टीवीएस फीनिक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में था वांछित

पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना गिलौला में दर्ज मुकदमा संख्या 223/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था।

बरामद अवैध हथियार और अन्य सामान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

श्रावस्ती से संदीप गोस्वामी की रिपोर्ट।

Birat News 24 Live

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30