नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसएसबी भिनगा में बाल दिवस की धूम! फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

एसएसबी भिनगा में बाल दिवस की धूम! फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एसएसबी भिनगा में बाल दिवस की धूम! फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, चॉकलेट-टॉफियां बांटकर बढ़ाया उत्साह

भिनगा, श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने की। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

- Advertisement -Advertisement

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फैंसी ड्रेस एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

- Advertisement -Advertisement

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जलपान कराया गया। पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30