छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट! डीएम-एसपी ने घाटों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट! डीएम-एसपी ने घाटों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कुरबेनी से भिनगा तक पूजा स्थलों का निरीक्षण, साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
श्रावस्ती। छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने छठ पूजा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने विकासखंड गिलौला की ग्राम पंचायत कुरबेनी तथा नगर पालिका भिनगा स्थित सर्वा माई मंदिर के पास बने छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ पूजा पर्व के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







