लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवरों का फूटा गुस्सा! BJP कार्यालय घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, स्वास्थ्य विभाग की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवरों का फूटा गुस्सा! BJP कार्यालय घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, स्वास्थ्य विभाग की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी
लखनऊ। नौकरी से हटाए गए एंबुलेंस ड्राइवरों का सब्र बुधवार को आखिरकार जवाब दे गया। बहाली और रोजगार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एंबुलेंस ड्राइवर सड़क पर उतर आए और भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। अर्थी पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की तस्वीर लगाकर ‘इस्तीफा दो’ लिखा गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2021 से नौकरी से बाहर होने का दावा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2021 में उन्हें एंबुलेंस सेवा से हटा दिया गया था। इसके बाद से वे लगातार बहाली और रोजगार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार अपनी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा
भाजपा कार्यालय के घेराव के प्रयास के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद रखी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2021 से रोजगार की मांग कर रहे इन एंबुलेंस ड्राइवरों की बहाली कब होगी? क्या सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला लेगी या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा?
फिलहाल एंबुलेंस ड्राइवरों का प्रदर्शन राजधानी की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







