श्रावस्ती में भारी बारिश का कहर: भिनगा–सिरसिया मार्ग पर विशाल पेड़ गिरा, 10–12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
oplus_32
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में भारी बारिश का कहर: भिनगा–सिरसिया मार्ग पर विशाल पेड़ गिरा, 10–12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
श्रावस्ती। जिले में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भिनगा–सिरसिया मुख्य मार्ग पर वन विभाग (रेंज कार्यालय) के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते तराई क्षेत्र के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही वन विभाग, बिजली विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर पेड़ हटाने व बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
प्रशासन के अनुसार, सड़क से विशाल पेड़ हटाने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है। वहीं क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद ही आपूर्ति बहाल होगी, जिसमें 10 से 12 घंटे लगने की संभावना है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, क्षतिग्रस्त बिजली तारों से दूर रहें तथा राहत एवं मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग और बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Birat News 24 Live की टीम मौके पर मौजूद है और राहत एवं मरम्मत कार्य से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुंचाती रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







