नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिश ने खोली विकास की पोल! गिलौला–सुविखा व गिलौला–सिसवारा मार्ग बना तालाब, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बारिश ने खोली विकास की पोल! गिलौला–सुविखा व गिलौला–सिसवारा मार्ग बना तालाब, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बारिश ने खोली विकास की पोल! गिलौला–सुविखा व गिलौला–सिसवारा मार्ग बना तालाब, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल

श्रावस्ती।

जनपद श्रावस्ती की 290 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गिलौला–सुविखा एवं गिलौला–सिसवारा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत पहली ही बारिश में बद से बदतर हो गई है। सड़क पर जलभराव इतना अधिक है कि पूरा मार्ग किसी तालाब जैसा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -Advertisement

यह तस्वीर गिलौला कस्बे में स्थानीय निवासी के घर के सामने की है, जहां बारिश के बाद सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

- Advertisement -Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक जल निकासी और सड़क की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

यह क्षेत्र 290 विधानसभा के अंतर्गत आता है, जहां के विधायक राम फेरन पांडेय हैं। ऐसे में स्थानीय नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि जब मुख्य संपर्क मार्ग ही जलमग्न हो जाए तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कब होगा?

अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या का संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करते हैं या फिर हर बारिश में लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930