छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र, भाईचारे और सुरक्षा के संदेश से सराबोर हुआ कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र, भाईचारे और सुरक्षा के संदेश से सराबोर हुआ कार्यक्रम
भिनगा, श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।
इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। इस आत्मीय पहल के प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।
कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन के माध्यम से सुरक्षा बल और समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे एवं भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।
इस अवसर पर उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट गौतम आजाद, अध्यापक अविनाश कुमार सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने वाला रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







