भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की सख्ती, रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी की करें तत्काल शिकायत; हेल्पलाइन नंबर जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की सख्ती, रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी की करें तत्काल शिकायत; हेल्पलाइन नंबर जारी
श्रावस्ती। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके माध्यम से आम नागरिक रिश्वत, घूस अथवा किसी कार्य के बदले अवैध धनराशि की मांग किए जाने की शिकायत सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, यदि किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी कार्य के बदले रिश्वत अथवा अवैध धनराशि की मांग की जाती है तो आमजन 9621993488 पर कॉल कर तत्काल इसकी सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिना किसी झिझक के आवाज उठाएं। किसी भी प्रकार की रिश्वत या अवैध धनराशि की मांग होने पर तत्काल हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जनता की सक्रिय भागीदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







