नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का सोमवार, 31 अगस्त 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन अवसर पर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति श्रावस्ती की ओर से 14 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

- Advertisement -Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सानिया बानो ने प्रथम, शालिनी वर्मा ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सानिया बानो प्रथम, फातिमा द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं।

400 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी ने पहला, मोहिनी यादव ने दूसरा और फातिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी प्रथम, मोहिनी यादव द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।

बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में सानिया बानो प्रथम, बीना तिवारी द्वितीय और सुमन तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मयंक गुप्ता ने प्रथम, अरविंद गोस्वामी ने द्वितीय और अजीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में किशनलाल प्रथम, पुष्कर द्वितीय और साहिल तृतीय रहे।

400 मीटर दौड़ में किशनलाल ने प्रथम, बॉबी राणा ने द्वितीय और अजीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में बॉबी राणा प्रथम, शुभम वर्मा द्वितीय और हर्षित राणा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में मयंक गुप्ता प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय और अब्दुल कादिर तृतीय स्थान पर रहे।

फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम बनी विजेता

जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। आशुतोष त्रिपाठी एवं आदित्य शर्मा को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि खेलों को शिक्षा के साथ जोड़कर जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ व्यक्ति में अनुशासन, परिश्रम और लगन की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस तरह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह और उमंग के बीच सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031