नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेज बहाव वाली नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल कैलाश यादव ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

तेज बहाव वाली नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल कैलाश यादव ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

तेज बहाव वाली नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल कैलाश यादव ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

15 फीट से अधिक गहरी नहर में लगाई छलांग, बहादुरी और तत्परता से महिला को सुरक्षित निकाला

मल्हीपुर/श्रावस्ती। राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 28 वर्षीय एक अज्ञात महिला ने अचानक तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख मौके पर मौजूद थाना मल्हीपुर के हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नहर में छलांग लगा दी।

- Advertisement -Advertisement

बताया जा रहा है कि नहर में पानी करीब 15 फीट से अधिक गहराई में तेज बहाव के साथ बह रहा था। ऐसे खतरनाक हालात में भी कांस्टेबल कैलाश यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए महिला को बचाने के लिए पानी में काफी मशक्कत की और आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एक पल की देरी पड़ सकती थी भारी

महिला को नहर में डूबता देख कांस्टेबल ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर दिया। तेज बहाव और गहरे पानी के बीच उनकी तत्परता ने महिला की जान बचा ली। पुलिसकर्मी की इस बहादुरी की मौके पर मौजूद लोगों और क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र करने के साथ ही पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कांस्टेबल की बहादुरी बनी मिसाल

तेज बहाव और गहरी नहर में अपनी जान जोखिम में डालकर महिला की जिंदगी बचाने वाले कांस्टेबल कैलाश यादव की बहादुरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका यह साहसिक कदम पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण माना जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30