नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

भिनगा क्षेत्र के परसिया राजा गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

श्रावस्ती। जिले के भिनगा क्षेत्र स्थित परसिया राजा गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

- Advertisement -Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसिया राजा निवासी अनीता यादव (38 वर्ष), पत्नी ननके यादव रविवार शाम करीब सात बजे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर लक्ष्मणपुर बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया। घटना के समय प्रधान प्रतिनिधि पंकज वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30