श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया 21 वर्षीय युवक तालाब में डूबा, इलाज के दौरान मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया 21 वर्षीय युवक तालाब में डूबा, इलाज के दौरान मौत
मुंबई लौटने से दो दिन पहले हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के छोटा करनपुर गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक सोहेल की मौत हो गई। सोहेल अपने चार दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित मछली पालन के लिए बने कच्चे तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास धान की रोपाई कर रहे किसानों ने युवकों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद सोहेल को तालाब से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे पहले एक स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने भी युवक की मृत्यु की पुष्टि की है।

ग्रामीणों ने बताया कि सोहेल पटपरगंज गांव का रहने वाला था और तीन भाइयों में मझला था। उसके माता-पिता सहजादे तथा दोनों भाई मुंबई में रहते हैं, जबकि गांव में उसकी बुजुर्ग दादी अकेली थीं। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई से गांव आया था और दो दिन बाद वापस लौटने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और भाई मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कच्चे तालाब में यह हादसा हुआ, वह लगातार बारिश के कारण काफी फिसलन भरा और गहरा हो गया है। ऐसे तालाबों में नहाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ग्रामीणों ने लोगों से बरसात के मौसम में कच्चे तालाबों में न उतरने की अपील की है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







