भिनगा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भिनगा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
श्रावस्ती | बिराट न्यूज़ 24 लाइव
श्रावस्ती जनपद के जिला मुख्यालय भिनगा में रविवार, 12 जुलाई को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे रहे। बैठक श्रावस्ती जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा की अगुवाई में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
मंच पर मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, श्रावस्ती जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, भिनगा तहसील अध्यक्ष रईस अहमद, जमुनहा तहसील अध्यक्ष पवन सेठ, जिला विधिक सलाहकार अर्जुन मिश्रा (अधिवक्ता), श्रावस्ती तथा सुनीता वर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और अधिकारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठन लगातार अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







