8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर विधायक रामफेरन पांडेय ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर विधायक रामफेरन पांडेय ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
श्रावस्ती। विकासखंड गिलौला के ग्राम पंचायत पचदेवरी में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामफेरन पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार की पीड़ा सुनी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विधायक रामफेरन पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम इकौना, क्षेत्राधिकारी इकौना एवं थानाध्यक्ष गिलौला से वार्ता की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इस तरह के जघन्य कृत्य करने वालों को कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए।
विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान ग्राम अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह, आशीष तिवारी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अब इस मामले में निष्पक्ष जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







