सिरसिया पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सिरसिया पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित था आरोपी
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बुधवार को वांछित आरोपी नसरुद्दीन पुत्र जाबिर खान, निवासी हेमपुर बढ़रहवा, थाना सिरसिया, को गिरफ्तार किया। आरोपी को तालबघौड़ा से छोटकी सुइया जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा गया।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का है आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 250/2026 के तहत धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
मामले में वादी की ओर से आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







