नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर विधायक रामफेरन पांडेय ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर विधायक रामफेरन पांडेय ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर विधायक रामफेरन पांडेय ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

श्रावस्ती। विकासखंड गिलौला के ग्राम पंचायत पचदेवरी में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामफेरन पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार की पीड़ा सुनी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -Advertisement

विधायक रामफेरन पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम इकौना, क्षेत्राधिकारी इकौना एवं थानाध्यक्ष गिलौला से वार्ता की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इस तरह के जघन्य कृत्य करने वालों को कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए।

विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान ग्राम अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह, आशीष तिवारी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अब इस मामले में निष्पक्ष जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30