नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलरामपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत दो गिरफ्तार; शव को चारपाई पर रखकर मौत छिपाने की कोशिश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बलरामपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत दो गिरफ्तार; शव को चारपाई पर रखकर मौत छिपाने की कोशिश

Oplus_16908288

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत दो गिरफ्तार; शव को चारपाई पर रखकर मौत छिपाने की कोशिश

 

- Advertisement -Advertisement

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -Advertisement

 

पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मधपुर निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि उनकी बहन का विवाह 11 जून 2019 को ग्राम बल्दीडीह रघवापुर निवासी अफसर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करता था। विशेष रूप से चार पहिया वाहन की मांग को लेकर आए दिन विवाद और उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

7 जुलाई को घर के अंदर मिला था विवाहिता का शव

 

तहरीर के मुताबिक, 7 जुलाई 2026 को आस मोहम्मद को अपनी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो विवाहिता का शव घर के अंदर मिला। घटना के बाद मृतका के भाई ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

 

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे ग्राम बल्दीडीह रघवापुर से नामजद आरोपी अफसर पुत्र मैनुद्दीन और सद्दाम पुत्र मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

 

नए मकान में हत्या, पुराने घर के पास चारपाई पर रखा शव

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अफसर ने बताया कि विवाह के समय चार पहिया वाहन देने की बात कही गई थी। वाहन न मिलने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि पत्नी ने मायके से चार पहिया वाहन मांगने से इनकार किया तो अफसर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर नए मकान में उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने और घटना को सामान्य मृत्यु का रूप देने का प्रयास किया। शव को पुराने घर के पास चारपाई पर रख दिया गया, ताकि हत्या की वारदात पर पर्दा डाला जा सके।

 

दो आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की भूमिका की जांच जारी

 

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930