15 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
15 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
सिरसिया/श्रावस्ती। थाना सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़ स्थित एक मकान में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी शनिवार को घर पर मौजूद थी, जबकि उसके पिता रिक्शा चलाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी छत पर चली गई। कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन ने अपनी मां को बताया कि उसकी बड़ी बहन छत पर फंदे से लटकी हुई है।
जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में छत पर पहुंचे। वहां किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना सिरसिया पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिनगा भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही किशोरी की मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्थान: सिरसिया, श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







