नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलरामपुर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बलरामपुर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -Advertisement

 

- Advertisement -Advertisement

बलरामपुर। जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के जरिए जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 24 जून को ग्राम सोमरहा पूरे चौधरीपुरवा निवासी शीला देवी ने थाना रेहरा बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति आजाद के नाम दर्ज गाटा संख्या 1886 की तीन डिसमिल भूमि तथा गाटा संख्या 1941 की आबादी की भूमि हड़पने की साजिश रची।

 

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनके पति को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उन्हें केवल बैनामा में गवाह बनना है। आरोप है कि इसी दौरान धोखाधड़ी कर पूरी जमीन का बैनामा आरोपियों के नाम करा लिया गया।

 

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को थाना रेहरा बाजार पुलिस ने ग्राम चौधरीपुरवा सोमरहा निवासी आजाद अशरफीलाल भारती पुत्र अशरफीलाल भारती को दतौली बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नंदकेश तिवारी एवं कांस्टेबल हरीश राणा शामिल रहे।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930