राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का औचक निरीक्षण, कस्तूरबा विद्यालय से जिला कारागार तक परखी व्यवस्थाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का औचक निरीक्षण, कस्तूरबा विद्यालय से जिला कारागार तक परखी व्यवस्थाएं
छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और महिला बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश, बच्चों को वितरित किए कंबल
श्रावस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने गुरुवार को विकासखंड हरिहरपुररानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और विद्यालय में शिक्षा, भोजन, छात्रावास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मौर्या ने रसोईघर, कार्यालय, विद्यालय परिसर एवं छात्रावास का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने तैनाती स्थल पर रहकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
छात्राओं को पढ़ाई और लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित
डॉ. प्रियंका मौर्या ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार गरीब और जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ भोजन, आवास, किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे बालिकाएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार सकें।
जिला कारागार में महिला बंदियों का जाना हाल, बच्चों को बांटे कंबल
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार श्रावस्ती का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि शासन की ओर से निर्धारित सभी सुविधाएं महिला बंदियों को समय से उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को कंबल वितरित किए तथा बच्चों की समुचित देखभाल और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन, शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
श्रावस्ती से संदीप गोस्वामी की रिपोर्ट।
Birat News 24 Live
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







