संविधान की ताकत और अधिकारों का पाठ! भिनगा के सर्वोदय बालिका कॉलेज में छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संविधान की ताकत और अधिकारों का पाठ! भिनगा के सर्वोदय बालिका कॉलेज में छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी
श्रावस्ती। संविधान के अधिकारों और नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 23 नवंबर 2026 को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका आवासीय इंटर कॉलेज, भिनगा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क कानूनी सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने किया। शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रथम के निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।

वहीं अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संविधान के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी।
अधिवक्ता जगदंबा त्रिपाठी ने समानता के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार, शिक्षकगण, वरिष्ठ लिपिक दयाराम, पीएलवी आदित्य कुमार सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







