नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इकौना में बाबा श्याम की भक्ति का दिखा सैलाब, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; जयकारों से गूंज उठा कस्बा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

इकौना में बाबा श्याम की भक्ति का दिखा सैलाब, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; जयकारों से गूंज उठा कस्बा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इकौना में बाबा श्याम की भक्ति का दिखा सैलाब, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; जयकारों से गूंज उठा कस्बा

इकौना (श्रावस्ती)। कस्बा इकौना में रविवार को खाटू श्याम जी की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला। डीजे की भक्तिमय धुन पर युवा, महिलाएं और अन्य श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। पूरे कस्बे में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

- Advertisement -Advertisement

जुलूस में श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। आसमान में गूंजते जयकारों और भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

- Advertisement -Advertisement

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाटू श्याम जी को भगवान श्रीकृष्ण का कलियुग में पूजनीय स्वरूप और ‘हारे का सहारा’ माना जाता है। उनका मूल नाम बर्बरीक था। वे महाभारत काल के महान योद्धा तथा भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान करने के कारण उन्हें ‘शीश के दानी’ कहा जाता है।

इकौना में निकले इस जुलूस में श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही थी। आयोजन ने पूरे कस्बे को बाबा श्याम के रंग में रंग दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30