श्रावस्ती में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अभियान! डीएम मनोज कुमार राय ने 921 बूथों का लिया जायजा, 22 नवंबर को भी लगेगा विशेष शिविर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अभियान! डीएम मनोज कुमार राय ने 921 बूथों का लिया जायजा, 22 नवंबर को भी लगेगा विशेष शिविर
18 साल पूरे कर चुके युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका, बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर रहेंगे मौजूद
श्रावस्ती। आगामी निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद श्रावस्ती में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर और प्राथमिक विद्यालय पाण्डेय पुरवा के अंतर्गत आने वाले बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
जनपद के सभी 921 मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर आवेदन कराया गया।
22 और 28-29 नवंबर को भी चलेगा विशेष अभियान
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2027 तक की अवधि निर्धारित होने की जानकारी दी गई है।
इस दौरान विशेष अभियान की अगली तिथियां 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) निर्धारित की गई हैं। इन दिनों सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक अभिलेखों के साथ मौजूद रहेंगे।
युवा मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, ऐसे जुड़वाएं नाम
पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। इसके साथ ही मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।
अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
कब होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन?
निर्वाचन विभाग के अनुसार प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को निर्धारित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित विशेष अभियान दिवसों पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







