सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए पुलिस की अनोखी पहल! ट्रैक्टर-डंपर से ऑटो तक लगाए गए मुफ्त रिफ्लेक्टिव टेप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए पुलिस की अनोखी पहल! ट्रैक्टर-डंपर से ऑटो तक लगाए गए मुफ्त रिफ्लेक्टिव टेप
रात के अंधेरे में भी चमकेंगे वाहन, वीरगंज चौराहे पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान; लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए श्रावस्ती यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को थाना मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज चौराहे पर विशेष जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान संचालित किया।
वाहनों पर लगाए गए निशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप
अभियान के दौरान ट्रैक्टर, डंपर और ऑटो रिक्शा समेत विभिन्न वाहनों पर निशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इन टेपों की मदद से रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी, जिससे पीछे और आसपास से आने वाले वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद वाहनों को पहचानने में आसानी होगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।
लाउड हेलर से किया जागरूक, राह-वीर योजना की दी जानकारी
यातायात पुलिस टीम ने लाउड हेलर के माध्यम से वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही शासन की राह-वीर योजना और इसके अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी विस्तार से बताया।
थोड़ी सी सावधानी बचा सकती है अनमोल जिंदगी : मोहम्मद शमीम
यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। थोड़ी सी सावधानी किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है।
अभियान के अंत में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
संदेश साफ है—सड़क पर लापरवाही नहीं, सावधानी जरूरी है। क्योंकि आपकी सुरक्षा, आपके परिवार की खुशियों से जुड़ी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







