गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! चार आरोपी गिरफ्तार, गोंडा तक पहुंची श्रावस्ती पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! चार आरोपी गिरफ्तार, गोंडा तक पहुंची श्रावस्ती पुलिस
धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, अस्पताल संचालक समेत चार आरोपियों पर शिकंजा
श्रावस्ती। जनपद के कोतवाली भिनगा क्षेत्र में गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक अभियुक्त को गोंडा स्थित उसके आवास से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, इरफान खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गर्भवती पत्नी का प्रसव कराने के नाम पर अस्पताल संचालक एवं अन्य संबंधित लोगों ने कथित रूप से आपस में षड्यंत्र किया और लापरवाही बरती, जिसके चलते गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 540/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई।
भिनगा से तीन, गोंडा से एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भिनगा में जिला अस्पताल के आगे पार्क के पास से गिरफ्तार किया, जबकि चौथे अभियुक्त देवनारायण सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह को गोंडा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







