नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

- Advertisement -Advertisement

भिनगा, श्रावस्ती। सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा एवं थाना सिरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 2 किलोग्राम चरस, एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -Advertisement

 

कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में 28 जुलाई 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर समवाय गुज्जरगौरी, 62वीं वाहिनी एसएसबी एवं थाना सिरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम तालभगौड़ा-भचकाही मार्ग पर विशेष पेट्रोलिंग एवं सघन निगरानी अभियान चलाया। इसी दौरान घेराबंदी कर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया।

 

अभियान का नेतृत्व पार्टी कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) मनेश कुमार ने किया। तलाशी के दौरान दोनों संदिग्धों के कब्जे से 2 किलोग्राम चरस, एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार तस्करों एवं बरामद मादक पदार्थ सहित अन्य सामान को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सिरसिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930