नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। जनपद के कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता स्थित धोबियनपुरवा गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -Advertisement

 

मृतका की पहचान ननकई बानो (20 वर्ष), पत्नी अरमान निवासी धोबियनपुरवा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

 

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930