श्रावस्ती: दो दिन से लापता महिला का खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती: दो दिन से लापता महिला का खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
इकौना थाना क्षेत्र के दिनामगढ़ गांव की घटना, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
श्रावस्ती, 27 जुलाई 2026।
जनपद के थाना इकौना क्षेत्र के दिनामगढ़ गांव में दो दिन से लापता महिला का शव घर के बगल स्थित खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान संगीता देवी (42 वर्ष) पत्नी शिवपाल उर्फ पप्पू यादव, निवासी दिनामगढ़, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। उनकी गुमशुदगी 25 जुलाई 2026 को थाना इकौना में दर्ज कराई गई थी।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







