किसानों के परिवारों को योगी सरकार का बड़ा सहारा! श्रावस्ती के 38 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
किसानों के परिवारों को योगी सरकार का बड़ा सहारा! श्रावस्ती के 38 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
विधायक रामफेरन पाण्डेय ने लाभार्थियों को वितरित किए डेमो चेक, भिनगा, इकौना और जमुनहा तहसील के परिवारों को मिला योजना का लाभ
श्रावस्ती। दुर्घटना में प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद श्रावस्ती के 38 लाभार्थी परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए। सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 4,300 लाभार्थी परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कुल 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी कार्यक्रम के क्रम में श्रावस्ती में भी जिला स्तर पर आयोजन किया गया।
तीन तहसीलों के 38 परिवारों को मिला लाभ
अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 38 दावों के लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। इनमें तहसील भिनगा के 20, इकौना के 09 तथा जमुनहा तहसील के 09 दावे शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह योजना दुर्घटना में मृत्यु अथवा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
किसान परिवारों के साथ खड़ी है सरकार : रामफेरन पाण्डेय
विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे किसान परिवारों के लिए आर्थिक मदद का मजबूत माध्यम बन रही है।
वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उनका संबोधन सुना।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा रवेंद्र कुमार, एलआरसी विश्वनाथ सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं लाभार्थी किसान परिवारों के परिजन मौजूद रहे।
श्रावस्ती के 38 परिवारों को मिली यह सहायता मुश्किल वक्त में उनके लिए आर्थिक संबल साबित होगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







