नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी में नौकरी का सौदा पड़ा महंगा! नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

आंगनबाड़ी में नौकरी का सौदा पड़ा महंगा! नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आंगनबाड़ी में नौकरी का सौदा पड़ा महंगा! नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात था मोहित पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका बनवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले में श्रावस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर नियुक्ति कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध धनराशि लेने के आरोप में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक मोहित पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की वर्तमान संबद्धता बाल विकास परियोजना सिरसिया में बताई गई है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस के अनुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रावस्ती अरविन्द रस्तोगी की ओर से 4 नवंबर 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी मोहित पाण्डेय के विरुद्ध थाना कोतवाली भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 529/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से कथित तौर पर अवैध धनराशि प्राप्त की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

मामले की विवेचनात्मक कार्रवाई के क्रम में 5 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक शमशाद अली ने पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल भिनगा-बहराइच मार्ग के पास से आरोपी मोहित पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका जैसे पदों पर नियुक्ति के नाम पर अवैध धनराशि वसूलने के आरोप ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30