नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीमावर्ती गांव में SSB की बड़ी पहल! 169 पशुओं का हुआ निःशुल्क इलाज, 37 पशुपालकों को मिली राहत – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सीमावर्ती गांव में SSB की बड़ी पहल! 169 पशुओं का हुआ निःशुल्क इलाज, 37 पशुपालकों को मिली राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीमावर्ती गांव में SSB की बड़ी पहल! 169 पशुओं का हुआ निःशुल्क इलाज, 37 पशुपालकों को मिली राहत

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने ककरदरी में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, निःशुल्क दवाओं का भी किया वितरण

श्रावस्ती। सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से सराहनीय पहल की गई। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में समवाय ककरदरी के अंतर्गत जीवंत गांव ककरदरी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -Advertisement

शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान खान, सोनवा ने स्थानीय क्षेत्र के 37 पशुपालकों के कुल 169 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार उनका उपचार किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया गया। साथ ही उपचार के लिए निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

- Advertisement -Advertisement

पशुधन के स्वास्थ्य और संरक्षण पर विशेष जोर

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में रहने वाले पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

ग्रामीणों ने की SSB की पहल की सराहना

शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में पशुपालकों को लाभ मिला। स्थानीय ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे सीमावर्ती क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30