नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालश्रम और बाल विवाह पर श्रावस्ती पुलिस सख्त! गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता मुहिम, अधिकारियों को दिए निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बालश्रम और बाल विवाह पर श्रावस्ती पुलिस सख्त! गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता मुहिम, अधिकारियों को दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालश्रम और बाल विवाह पर श्रावस्ती पुलिस सख्त! गांव-गांव पहुंचेगी जागरूकता मुहिम, अधिकारियों को दिए निर्देश

एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बाल विवाह रोकथाम की दिलाई गई शपथ

श्रावस्ती। जिले में बालश्रम, बाल विवाह और बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में थाना एएचटी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -Advertisement

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम और बच्चों के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

- Advertisement -Advertisement

गुमशुदा बच्चों और पॉक्सो मामलों की हुई समीक्षा

बैठक में पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों, गुमशुदा बच्चों की तलाश, बाल संरक्षण तथा बच्चों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से उनके कार्यों, समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली।

इसके साथ ही थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, विवेचकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

गांवों में चौपाल लगाकर बाल विवाह के खिलाफ करेंगे जागरूक

क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह ने बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें और बालश्रम के विरुद्ध संचालित सरकारी योजनाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए उपलब्ध सुविधाओं के प्रति आमजन को जागरूक करें।

उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए गांवों में नियमित चौपाल आयोजित करने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों से अपील की गई कि बाल विवाह से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) को अवगत कराएं।

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए दिलाई गई शपथ

बैठक के समापन पर क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई।

पुलिस का उद्देश्य बालश्रम, बाल विवाह और बाल शोषण जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाते हुए बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30