नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: संदिग्ध और ब्लैकलिस्टेड विद्यालयों पर डीएम सख्त, परीक्षा केंद्र बनाने पर लगाई रोक! – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: संदिग्ध और ब्लैकलिस्टेड विद्यालयों पर डीएम सख्त, परीक्षा केंद्र बनाने पर लगाई रोक!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: संदिग्ध और ब्लैकलिस्टेड विद्यालयों पर डीएम सख्त, परीक्षा केंद्र बनाने पर लगाई रोक!

श्रावस्ती में 40 परीक्षा केंद्र निर्धारित, 50 आपत्तियां पहुंचीं; डीएम ने पारदर्शिता और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

श्रावस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 को नकलविहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

- Advertisement -Advertisement

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर जिले में अब तक 40 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, केंद्र निर्धारण को लेकर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से कुल 50 प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं।

- Advertisement -Advertisement

उन्होंने बताया कि जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।

संदिग्ध छवि वाले विद्यालयों को लेकर डीएम का सख्त निर्देश

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संदिग्ध छवि वाले और ब्लैकलिस्ट घोषित विद्यालयों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय परीक्षार्थियों की सुविधा, विद्यालयों के बीच की दूरी और आवागमन के साधनों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को 10 से 12 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले परीक्षा केंद्र आवंटित करने से बचा जाए, ताकि उन्हें परीक्षा देने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

पारदर्शिता के साथ होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। प्राप्त प्रत्यावेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना रवि प्रताप सिंह, जमुनहा रवेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30