नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस लाइन में एएसपी चंद्रकेश सिंह का सख्त निरीक्षण! परेड की ली सलामी, अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

पुलिस लाइन में एएसपी चंद्रकेश सिंह का सख्त निरीक्षण! परेड की ली सलामी, अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुलिस लाइन में एएसपी चंद्रकेश सिंह का सख्त निरीक्षण! परेड की ली सलामी, अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

श्रावस्ती। पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और कार्यक्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -Advertisement

साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से सामूहिक दौड़ लगवाई गई। इसके साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

- Advertisement -Advertisement

परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार पहुंचकर शस्त्रों की साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव की स्थिति देखी। संबंधित पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के उचित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा स्टोर में रखे रजिस्टरों और सामान का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि नागरिकों की सुरक्षा और सेवा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी कर्मचारी पूरी कार्यकुशलता, जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30