नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापार संगठन ने मनाया जश्न, सुभाष सत्या के आवास पर जुटे पदाधिकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापार संगठन ने मनाया जश्न, सुभाष सत्या के आवास पर जुटे पदाधिकारी
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष सत्या जी के आवास पर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और व्यापारी हितों को लेकर भी चर्चा हुई।
जन्मदिन समारोह में शशि भूषण गुप्ता, राजेश गुप्ता, सोनू सोनी, रामकिशोर गुप्ता, आनंद सोनी, विनोद साहू, धर्मेंद्र साहू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







