नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में दिखा हुनर का दम! 17 वर्किंग मॉडल्स ने खींचा ध्यान, इनोवेशन चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में दिखा हुनर का दम! 17 वर्किंग मॉडल्स ने खींचा ध्यान, इनोवेशन चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती में दिखा हुनर का दम! 17 वर्किंग मॉडल्स ने खींचा ध्यान, इनोवेशन चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

श्रावस्ती। युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार को मंच देने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिनगा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा एवं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने किया।

- Advertisement -Advertisement

प्रदर्शनी में जनपद के तथागत पॉलीटेक्निक, राजकीय आईटीआई भिनगा, राजकीय आईटीआई जमुनहा एवं साहब राम सिंह आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने नवीन तकनीक पर आधारित कुल 17 वर्किंग मॉडल एवं इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत किए।

- Advertisement -Advertisement

मॉडल देखकर अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी नए प्रयोग और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित ज्यूरी ने प्रस्तुत किए गए मॉडल्स में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए वर्किंग मॉडल्स का चयन किया।

इनोवेशन को बाजार तक पहुंचाने पर जोर

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके बनाए मॉडल सराहनीय हैं। विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए हैं, जिनका उपयोग दैनिक जीवन, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स को केवल प्रदर्शनी तक सीमित रखने के बजाय बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है, ताकि युवा स्वरोजगार से जुड़ सकें और उनकी मेहनत को उचित पहचान एवं लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के इन नवाचारों से उन्हें आगे चलकर नई पहचान और रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन पवनेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर दिवाकर शुक्ला, संजय कैराती पटेल, रमन सिंह, आईटीआई भिनगा के प्रधानाचार्य एवं कौशल विकास मिशन श्रावस्ती की ओर से एमआईएस मैनेजर पीयूष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031