गांधी जयंती पर श्रावस्ती में गूंजेगा राष्ट्रसेवा का संदेश! ध्वजारोहण से लेकर क्रॉसकंट्री दौड़ तक होंगे कई कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गांधी जयंती पर श्रावस्ती में गूंजेगा राष्ट्रसेवा का संदेश! ध्वजारोहण से लेकर क्रॉसकंट्री दौड़ तक होंगे कई कार्यक्रम
श्रावस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को श्रावस्ती में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।
शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में दोनों महान विभूतियों के जीवन संघर्ष, देश सेवा और जीवन मूल्यों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुबह 6:30 बजे होगी क्रॉसकंट्री दौड़
गांधी जयंती के अवसर पर जिले में प्रातः 6:30 बजे क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकासखंड मुख्यालयों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विकासखंड स्तर पर साक्षरता समितियों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अधिकारियों को समन्वय के निर्देश
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के विचारों, संघर्ष और देश सेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







