नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्गों की सेहत का रखा ख्याल, रेडक्रास ने लगाया स्वास्थ्य शिविर; 87 वृद्धजनों की हुई जांच – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बुजुर्गों की सेहत का रखा ख्याल, रेडक्रास ने लगाया स्वास्थ्य शिविर; 87 वृद्धजनों की हुई जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 बुजुर्गों की सेहत का रखा ख्याल, रेडक्रास ने लगाया स्वास्थ्य शिविर; 87 वृद्धजनों की हुई जांच

श्रावस्ती। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर भिनगा मुख्यालय स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें वस्त्र एवं फल वितरित किए गए।

- Advertisement -Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं रेडक्रास अध्यक्ष अन्नपूर्णा गर्ग ने की। कार्यक्रम का संयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति तथा संचालन रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया।

- Advertisement -Advertisement

 87 बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच

रेडक्रास की ओर से लगाए गए मेडिकल कैंप में मेडिकल कॉलेज बहराइच के ऑर्थो सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बुजुर्गों को हड्डियों से संबंधित रोगों के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रभाकर मिश्र ने वृद्धजनों की आंखों की जांच की।

शिविर में कुल 87 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच कराई गई और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

 बुजुर्गों की सेवा को बताया सौभाग्य

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी और सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

जिलाधिकारी एवं रेडक्रास अध्यक्ष अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धजनों के लिए वस्त्र एवं फल वितरण तथा रेडक्रास की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही रेडक्रास की ओर से फिजीशियन चिकित्सक के साथ एक और स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धजनों के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031