एनीमिया मुक्त भारत अभियान में श्रावस्ती का शानदार प्रदर्शन, सीएमओ ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एनीमिया मुक्त भारत अभियान में श्रावस्ती का शानदार प्रदर्शन, सीएमओ ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों तक आयरन की खुराक पर जोर, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित निगरानी के निर्देश
भिनगा, श्रावस्ती। एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, भिनगा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की। इस दौरान कार्यक्रम की प्रगति और जिले में इसके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जनपद श्रावस्ती का प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यक्रम के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम का संचालन एम्स गोरखपुर, यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में सीएमओ ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए सिर्फ दवाओं का वितरण पर्याप्त नहीं है, बल्कि लाभार्थियों द्वारा आयरन की गोलियों एवं सिरप का नियमित सेवन किया जाना भी सुनिश्चित करना जरूरी है।
महिलाओं को आयरन की गोलियों का वितरण
सीएमओ ने निर्देश दिया कि गर्भवती, धात्री तथा गैर-गर्भवती एवं गैर-धात्री महिलाओं को आयरन की गोलियों का वितरण नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं द्वारा आयरन की गोलियों के नियमित सेवन की निगरानी की जाए।
बच्चों को आयरन सिरप और समय से रिपोर्टिंग पर जोर
उन्होंने निर्देशित किया कि 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित आयरन सिरप उपलब्ध कराया जाए और इसकी समय से रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक में DVDMS पोर्टल के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति तथा HMIS पोर्टल पर रिपोर्टिंग की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए दवाओं का वितरण करने के साथ-साथ लाभार्थियों द्वारा उसका नियमित सेवन किया जा रहा है या नहीं, इसकी निगरानी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







