असनारिया में SSB की पहल, पशुपालकों को मिला निःशुल्क पशु उपचार और दवा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
असनारिया में SSB की पहल, पशुपालकों को मिला निःशुल्क पशु उपचार और दवा
27 पशुपालकों के 120 पशुओं की जांच, स्वास्थ्य देखभाल को लेकर किया गया जागरूक
भिनगा, श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत समवाय तुरुस्मा के कार्यक्षेत्र में स्थित जीवंत गांव असनारिया में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वाहिनी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ।
शिविर में डॉ. इमरान खान, पशु चिकित्सा अधिकारी, सोनवा एवं वाहिनी की पशु चिकित्सा टीम ने स्थानीय पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 27 पशुपालकों के कुल 120 पशुओं की जांच की गई।
जांच के बाद पशुओं के उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। पशुपालकों को पशुओं की नियमित देखभाल, बीमारी की पहचान और समय पर उपचार कराने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।
SSB की इस पहल से सीमावर्ती एवं जीवंत गांवों में रहने वाले पशुपालकों को उनके गांव के नजदीक पशु चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
सशस्त्र सीमा बल की ओर से चलाए जा रहे ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं पशुपालकों को स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सेवाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है।
रिपोर्ट: संदीप गोस्वामी, श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







