सीमावर्ती गांव में SSB की पहल, 89 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सीमावर्ती गांव में SSB की पहल, 89 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
चिकित्सा शिविर में निःशुल्क जांच, उपचार और दवाओं का वितरण
भिनगा, श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा की ओर से सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदाई पुरवा में मानव चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में डॉ. कल्पना महादेव पाटील, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) एवं वाहिनी की चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कुल 89 ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी जानकारी भी दी।
SSB की इस जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला। ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर की सराहना की।
रिपोर्ट: संदीप गोस्वामी, श्रावस्ती
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







