गिलौला में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी, जागरूकता कैंप में उमड़ी भीड़
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गिलौला में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी, जागरूकता कैंप में उमड़ी भीड़
पंजीयन से लेकर कन्या विवाह और ई-श्रम कार्ड तक, श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
श्रावस्ती। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकासखंड गिलौला के ब्लॉक सभागार परिसर में श्रम विभाग की ओर से जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं आमजन ने प्रतिभाग किया।
कैंप के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप शर्मा एवं गोकुल प्रसाद ने श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण तथा पंजीकरण के बाद संबंधित योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई।
श्रम विभाग की ओर से संचालित शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
इसके साथ ही असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की योजनाओं, ई-श्रम कार्ड एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में भी श्रमिकों को जागरूक किया गया।
बताया गया कि यह जागरूकता कैंप पूरे सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाया जा सके।
इस अवसर पर श्रम विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







