एनीमिया-कुपोषण पर श्रावस्ती में बनी आगे की रणनीति, विभागों ने साझा किए अनुभव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एनीमिया-कुपोषण पर श्रावस्ती में बनी आगे की रणनीति, विभागों ने साझा किए अनुभव
यूनिसेफ और एम्स गोरखपुर के सहयोग से कार्यशाला, बेहतर प्रयासों पर हुई चर्चा
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर होटल ट्यूलिप इन, कटरा में यूनिसेफ, एम्स गोरखपुर एवं जिला प्रशासन श्रावस्ती के संयुक्त तत्वावधान में ‘एनीमिया मुक्त भारत एवं कुपोषण प्रबंधन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जनपद में एनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम और प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों, उपलब्धियों तथा जमीनी स्तर पर मिले अनुभवों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यशाला में बताया गया कि एनीमिया एवं कुपोषण प्रबंधन के क्षेत्र में श्रावस्ती में किए जा रहे प्रयासों का प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सामने आया है। इस दौरान जनपद की प्रमुख उपलब्धियों, सीख और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि एनीमिया एवं कुपोषण से जुड़े कार्यक्रमों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को बनाए रखते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
कार्यशाला के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से एम्स गोरखपुर एवं यूनिसेफ का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही एनीमिया एवं कुपोषण के उन्मूलन की दिशा में भविष्य में भी निरंतर तकनीकी एवं सहयोगात्मक समर्थन बनाए रखने की अपील की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







