तेज बहाव वाली नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल कैलाश यादव ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तेज बहाव वाली नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल कैलाश यादव ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी
15 फीट से अधिक गहरी नहर में लगाई छलांग, बहादुरी और तत्परता से महिला को सुरक्षित निकाला
मल्हीपुर/श्रावस्ती। राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 28 वर्षीय एक अज्ञात महिला ने अचानक तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख मौके पर मौजूद थाना मल्हीपुर के हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नहर में छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि नहर में पानी करीब 15 फीट से अधिक गहराई में तेज बहाव के साथ बह रहा था। ऐसे खतरनाक हालात में भी कांस्टेबल कैलाश यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए महिला को बचाने के लिए पानी में काफी मशक्कत की और आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एक पल की देरी पड़ सकती थी भारी
महिला को नहर में डूबता देख कांस्टेबल ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर दिया। तेज बहाव और गहरे पानी के बीच उनकी तत्परता ने महिला की जान बचा ली। पुलिसकर्मी की इस बहादुरी की मौके पर मौजूद लोगों और क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
महिला की पहचान में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र करने के साथ ही पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कांस्टेबल की बहादुरी बनी मिसाल
तेज बहाव और गहरी नहर में अपनी जान जोखिम में डालकर महिला की जिंदगी बचाने वाले कांस्टेबल कैलाश यादव की बहादुरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका यह साहसिक कदम पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण माना जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







