नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम पोषण योजना से रसोइयों का पांच लाख तक होगा कैशलेस इलाज – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

पीएम पोषण योजना से रसोइयों का पांच लाख तक होगा कैशलेस इलाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पीएम पोषण योजना से रसोइयों का पांच लाख तक होगा कैशलेस इलाज

विधायक व डीएम ने लाभार्थी रसोइयों को वितरित किये कैशलेस चिकित्सा कार्ड

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। प्रदेश सरकार ने पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय एवं एडेड विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को स्वास्थ्य सुरक्षा और मानदेय वृद्धि का लाभ देने की पहल की है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रसोइया सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए रसोइयों को सांकेतिक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। योजना के तहत रसोइयों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण श्रावस्ती के तहसील इकौना सभागार में किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग सहित बड़ी संख्या में रसोइये एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक रामफेरन पाण्डेय और जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने लाभार्थी रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।विधायक रामफेरन पाण्डेय ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने से रसोइयों और उनके परिवारों को बीमारी के समय इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्ड प्राप्त करने वाले रसोइयों ने भी सरकार की पहल पर खुशी जताई।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि शिक्षित श्रावस्ती और स्वस्थ श्रावस्ती के निर्माण में शिक्षकों के साथ रसोइयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों और रसोइयों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखने और उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में रसोइयों का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी शिक्षक एवं रसोइये सरकार की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए श्रावस्ती को शिक्षित एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी इकौना अमित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी गिलौला फूलचंद मौर्य, लेखाकार नंदकिशोर मौर्य सहित क्षेत्र के रसोइये तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930