चार लाख पंद्रह हजार रुपये चोरी मामले में मुकदमा दर्ज, नामजद लोगों की गिरफ्तारी और बरामदगी का इंतजार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
चार लाख पंद्रह हजार रुपये चोरी मामले में मुकदमा दर्ज, नामजद लोगों की गिरफ्तारी और बरामदगी का इंतजा
भिनगा। कोतवाली भिनगा क्षेत्र में चार लाख पंद्रह हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में मुंशीलाल और सुशील कुमार यादव के नाम का उल्लेख किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक चोरी की रकम की बरामदगी नहीं होने से पीड़ित ने पुलिस से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है,पीड़ित राम कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को वह बैंक से चार लाख पंद्रह हजार रुपये निकालकर मुंशीलाल की मोटरसाइकिल के डिक्की में रख दिया मुंशीलाल ने फोन करके अपने पुत्र सुशील कुमार यादव को भी बुला लिया दोनों के रहते हुए रास्ते में रुपये चोरी होने की बात सामने आई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की तहरीर में पीड़ित ने मुंशीलाल यादव तथा सुशील कुमार यादव के संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी है और घटना में उनकी भूमिका की जांच किए जाने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद मामले को लेकर आसपास के लोगों से जानकारी करने का प्रयास किया गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरी की रकम की बरामदगी नहीं हो सकी है। पीड़ित का कहना है कि बड़ी रकम चोरी होने के बावजूद बरामदगी नहीं होने से वह परेशान है। उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद लोगों से पूछताछ करने, घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा चोरी गई चार लाख 15 हजार रुपये की पूरी रकम बरामद कराने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






