तमंचा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तमंचा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्ता
भिनगा। कोतवाली भिनगा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अण्टा तिराहे से जानकी नगर जाने वाले मार्ग के पास से जीशान पुत्र हवलदार निवासी मोहल्ला टेड़वा रजा नगर, कस्बा भिनगा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।इसी क्रम में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह मय हमराह ने वर्गा वर्गी सरकारी चौपाल के पास से उसमान पुत्र कमाल अहमद निवासी दर्जी मोहल्ला, कस्बा भिनगा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली भिनगा में क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 405/2026 और 406/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







