नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारावफात पर्व को लेकर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में पीस कमेटी की बैठक संपन्न – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बारावफात पर्व को लेकर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बारावफात पर्व को लेकर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। आगामी बारावफात त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती परिसर में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी के सदस्यों, संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं एवं त्योहार से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।क्षेत्राधिकारी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ बारावफात का त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।इसके अलावा बारावफात के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने जुलूस निकलने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। यातायात रूट डायवर्जन सहित सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930